Madan prakash churan is now available on Amazon ,order now

  • Swapndoshahar churna now available on Amazon click on the link and order

    उच्च रक्त चाप को सामान्य केसे करें ?-

    उच्च रक्त चाप को सामान्य केसे करें ?-

                    उच्च रक्त चाप आज कल किसी को भी हो जाता है स्त्री हो या पुरुष ,छोटा हो या बडा ,जवान हो या बुजुर्ग ! हर कोई इस उच्च रक्त चाप की समस्या से ग्रसित है !

    उच्च रक्त चाप को कम करने के नुस्खे -

    1) बादाम बिना मलाई का दूध, छाछ सोयाबीन का तेल, गाय
    का घी,गुड़, चीनी, शहद, मुरब्बा आदि का सेवन

    2)उच्च रक्तचाप के रोगी को ज्यादा मात्रा में भोजन नहीं करना
    चाहिए, साथ ही गरिष्ठ भोजन से भी परहेज करना चाहिए।

    3) भोजन में फलों और सब्जियों के सेवन ज्यादा करना चाहिए।

    4) फलों में मौसमी, अंगूर, अनार, पपीता, सेब, संतरा, अमरूद,
    अन्नानास आदि सेवन कर सकते हैं।

    5) लहसुन, प्याज, साबुत अन्न, सोयाबीन का सेवन करना चाहिए।

    6) भोजन में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा हो और सोडियम की
    मात्रा कम होनी चाहिए।

    7) नमक का सेवन कम करना चाहिए।

    8) सब्जियों में लौकी, नींबू, तोरई, पुदीना, परवल, सहिजना, कद्दू,
    टिण्डा, करेला आदि का सेवन करना चाहिए।

    9) डेयरी उत्पादों, चीनी, रिपफाइन्ड खाद्य पदार्थों, तली-भुनी
    चीजों, कैफीन और जंक फूड  नहीं खाना चाहिए।

    10) दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए।

    11) कम मात्रा में बाजरा, गेहूं का आटा, ज्वार, मूंग साबुत तथा
    अंकुरित दालों का सेवन करना चाहिए।

    12) पालक, गोभी, बथुआ जैसी हरी सब्जियों का सेवन करना
    चाहिए।

    13) अजवायन, मुनक्का व अदरक का सेवन करना चाहिये !

    14) गुन्गुने पानी मे नींबू निचोड़ कर शहद मिला कर 15 दिन तक लेने से लाभ होता है !

    15) आवलें का रस बहुत लाभकारी होता है आवलें का मुरब्बा भी ले सकते है !

    16) सोंफ ,जिरा और मिश्री बराबर मात्रा मे पीस कर एक एक चम्मच सुबह शाम लें!

    17) तरबुज का रस सेन्धा नमक के साथ लेने से लाभ होता है!

    18) कच्चे लहसुन की एक दो कलियां पीस कर प्रात:काल चाटने से उच्च रक्त चाप सामान्य होता है !

    19) कोमल निम की पत्ती चबाने से या उसका रस पीने से भी लाभ होता है !

    20) सफेद प्याज के रस को शहद के साथ लें!

    21) उबले हुए आलू मे सेन्धा नमक मिला के खायें !

    22) नियमित सुबह पपिता खाने और मीठे सेब खाने से भी रक्त चाप सामान्य होता है ! दिन मे और कुछ ना लें !

             अधिक जानकारी के लिये हमारी पिछली पोस्ट पढे !
             

    Not-
               किसी भी ओषधि के सेवन से पूर्व किसी वैद या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। सभी मनुष्य की शारीरिक प्रकृति अलग अलग होती है। और औषधि मनुष्य की प्रकृति के अनुसार दी जाती है यह वेबसाइट किसी को भी बिना सही जानकारी के औषधि सेवन की सलाह नही देती अतः बिना किसी वैद की सलाह के किसी भी दावाई का सेवन ना करें।








               महिलाओ के गुप्त रोगों की जानकारी और आयुर्वेदिक नुस्खो की जानकारी के लिये इस लिंक पर क्लिक करें -

    Aayurvaidice.blogspot.com

    onnihealhcare.blogspot.com

    No comments