Madan prakash churan is now available on Amazon ,order now

  • Swapndoshahar churna now available on Amazon click on the link and order

    अनचाहे बालो से केसे छुटकारा पायें ?(anchahe balon se kaise chhutkara payen?-

    अनचाहे बालो से केसे छुटकारा पायें ?

                        हमारे चेहरे और  हाथो पर जो बाल होते है उन्हे हटाने के लिये हम क्या कुछ नही करते ! वेसे तो वेक्सिंग से आप इन बालो से छुटकारा पा सकते है ! लेकिन कई बार एलेर्जी या मंहगे होने के कारण आप उन अनचाहे बालो को नही हटा पाती और दूसरो के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है !
                 तो घबराइये मत हम आप को कुछ एसे घरेलू और आसान उपाये बता रहे है ! जिनका उपयोग कर के आप अनचाहे बालो से छुटकारा पा सकतीं है !


    1) हल्दी ,नमक,दूध का पेस्ट -
                                    हल्दी मे थोडा नमक मिला कर उसमे 2-4 बुंद नींबू का रस मिला कर थोडा दूध मिला कर चेहरे पर लगाइये अब इसे सुखने दिजिये उसके बाद रगड कर साफ़ कर लिजिये और चेहरा धो लिजिये ! एसा करने से उनचाहे बाल से छुटकारा मिल सकता है !

    2) चीनी,नींबू का पेस्ट -
                           2 चम्मच चीनी 10 चम्मच पानी और 2 बुंद नींबू का रस मिला कर पेस्ट बनाइये उसे चेहरे पर लगा कर 10-15 मिनट रहने दिजिये उसके बाद हाथ से रगड कर छुडा लिजिये ! उसके बाद चेहरा धो लिजिये !एसा करने से अनचाहे बालो से तो छुटकारा मिलेगा साथ ही चेहरा चमकदार बनेगा !

    3) बेसन का पेस्ट -
                          बेसन मे हल्दी मिला कर उसमे कुछ बुंदे सरसो के तेल की डाल कर पेस्ट बनाइये! अब इसे चेहरे पर लगा कर 10-15 मिनट रखिये उसके बाद हाथ से रगड कर साफ़ कर लिजिये और चेहरा धो लिजिये!एसा करने से अनचाहे बालो से छुटकारा तो मिलता है साथ ही चेहरा मुलायम और चमकदार बनता है! ये प्रयोग सप्ताह मे दो बार कर सकते है !

    4) बेसन ,हल्दीऔर दही का पेस्ट -
                                   बेसन ,हल्दी और दही मिला कर पेस्ट बनाइये !इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 20 मिनट लगा के रखिये उसके बाद ठंडे दूध या ठंडे पानी से धो लिजिये !ये प्रयोग  सप्ताह मे 2 बार कर सकते है !

    5) चीनी -
                 पहले चेहरे को पानी से गिला किजिये उसके बाद चीनी को धीरे धीरे चेहरे पर रगडीये ! ये प्रयोग सप्ताह मे 2 बार करने से अनचाहे बाल तो निकलते हे साथ ही चेहरा भी सफ़ेद होता है !

    6) अंडा और मक्के के आटे का पेस्ट -
                                   अंडे की सफेदी और उसमे मक्के का आटा और चीनी मिला कर पेस्ट बनाइये इस पेस्ट को 20 मिनट तक हलके हाथ से रगडीये और उसके बाद 5 मिनट रहने दिजिये फिर ठंडे पानी से धो लिजिये ! ये प्रयोग सप्ताह मे 2-3 बार कर सकते है !

    7)पपिते और हल्दी का पेस्ट -
                            2 चम्मच कच्चे पपिते के पेस्ट मे 2 चम्मच हल्दी मिला कर पेस्ट बनाइये इस पेस्ट को चेहरे व हाथ पर लगा कर 15-20 मिनट रहने दिजिये उसके बाद ठंडे पानी से धो लिजिये ! ये प्रयोग सप्ताह मे 2 बार कर सकते है "


    8) हल्दी का चावल के आटे का पेस्ट -
                             1-2 चम्मच हल्दी मे 2 चम्मच चावल काआटा मिला कर दूध से पेस्ट बना कर जहा अनचाहे बाल हे वहा लगाइये और 15-20 मिनट रहने दिजिये और फ़िर धीरेधीरे स्क्रब करते हुए पानी से धो लिजिये !
               
    9) White paper( सफेद मिर्च) और कपूर का पेस्ट -
                 2चम्मच सफ़ेद मिर्च और 2 चम्मच कपूर मे 2-3 बुंदे बादाम तेल मिला कर पेस्ट बनाइये इसे सर्फ पैरो पर लगा कर 10-15 मिनट रखिये अब इसे पानी से धो लिजिये !
    नोट  -     सफेद मिर्च और कपूर दोनो ही जलन करते है इसे चेहरे व नजुक त्वचा पर ना लगायें )

    10) अंडा और मैदे का पेस्ट -
                       1 अंडे मे 1 चम्मच मेदा और थोडी चीनी मिला कर पेस्ट बना लिजिये इस पेस्ट को चेहरे और जहा के बाल हटाने है वहा लगाइये ! इस तरह की सारे बाल ढंक जाये ! 15-20 मिनट बाद धो लिजिये !

    11) प्याज और तुलसी के पत्तो का पेस्ट -
                             1 प्याज और 10-12 तुलसी के पत्तो का पेस्ट बना कर अनचाहे बालो पर लगा कर 15-20 मिनट लगा कर पानी से धो लिजिये !

    12) आलू और मुंग दाल का पेस्ट -
                               एक कटोरी आलु एक कटोरी मुंग दाल ,4-5 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिला कर पेस्ट बनाइये !इसे 15-20 मिनट अनचाहे बालो पर लगा कर पानी से धो लिजिये !

                   अधिक जानकारी के लिये हमारी पिछली पोस्ट पढे !
                 


    Not-
               किसी भी ओषधि के सेवन से पूर्व किसी वैद या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। सभी मनुष्य की शारीरिक प्रकृति अलग अलग होती है। और औषधि मनुष्य की प्रकृति के अनुसार दी जाती है यह वेबसाइट किसी को भी बिना सही जानकारी के औषधि सेवन की सलाह नही देती अतः बिना किसी वैद की सलाह के किसी भी दावाई का सेवन ना करें।




                  महिलाओ के गुप्त रोगों की जानकारी और आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खो की जानकारी के लिये इस लिंक पर क्लिक करें -

    Aayurvaidice.blogspot.com

    onnihealhcare.blogspot.com
                   

                       


    No comments