Madan prakash churan is now available on Amazon ,order now

  • Swapndoshahar churna now available on Amazon click on the link and order

    केसे बढाये वजन ?-

    केसे बढाये वजन ?-

                वजन घटाने और बढ़ाने
    के लिए सामान्यतः एक ही प्रकार के कार्यों को रोजमर्रा
    में शामिल किया जाता हैं | दोनों के लिए ही नियमित
    शारीरिक व्यायाम आवश्यक हैं !
                       ज्यादा भोजन करना ,आलू, घी या अन्य वसायुक्त पदार्थ खा कर और दिन भर
    आराम करके वजन बढ़ाया जा सकता हैं | ऐसा करने से वजन तो
    बढ़ सकता हैं लेकिन आपको स्वस्थ्य शरीर नहीं मिल सकता |
    वजन कम हो या अधिक पर शरीर स्वस्थ्य होना ज्यादा
    आवश्यक हैं | आज के वक्त में जहाँ बीमारी एक्सपोनेंशियल
    ग्रोथ पर हैं वही शरीर में इनसे लड़ने की शक्ति बहुत कम होती
    जा रही हैं | जिसका कारण हैं अपने खान पान और नींद सही ना लेना !


    वजन बढ़ाने या मोटा होने के नुस्खे -

    1) नियमित योग : -
                     वजन बढ़ाने के लिए भोजन का सही
    तरह से पाचन आवश्यक हैं जिसके लिए शारीरिक श्रम
    जरुरी हैं जिसमे आप जिम, नियमित walk , योग अथवा
    प्राणायाम कर सकते हैं | सूर्य नमस्कार बहुत ही उपयोगी है ! जिसे आप अपने जीवन का
    हिस्सा बनाये जो आपको सुन्दर एवम स्वस्थ जीवन
    देगा |जिम में आप स्क्वेट, डेड लीफ, बेंच प्रेस जैसे पेशीय
    व्यायाम करें जिससे शरीर में मांसपेशी बढ़ेगी और
    शरीर मजबूत होगा जिससे दुर्बलता खत्म होगी |

    2) नींद बहुत आवश्यक हैं : -
                             जिस तरह पानी, भोजन, स्वांस
    जीवन के लिए जरुरी हैं उसी प्रकार नींद भी बहुत
    आवश्यक हैं | शरीर को नियमित योग के साथ आराम
    बहुत जरुरी हैं इससे metabolism बढ़ता हैं जो शरीर के
    दुबले अथवा मोटे होने का मुख्य कारण हैं |नींद ना
    आना भी दुबले होने का एक मुख्य कारण हैं अगर आप
    उचित व्यायाम कर रहे हैं तो आपको अवश्य नींद
    आएगी | जिम में वजनी व्यायाम के बाद शरीर को
    आराम गहरी और अच्छी नींद से ही मिलता हैं|

    3) पानी की उचित मात्रा ले : -
                           नियमित 4 लीटर
    पानी पीये जिससे जहरीले पदार्थ शरीर के बहार
    होंगे | पानी पीने से भोजन सही तरह से पचेगा और
    शरीर को फुर्ती देगा | पानी पीने से ताकत बनी
    रहती हैं और व्यायाम करने में कमजोरी का अनुभव
    नहीं होता |

    4) अपने भोजन मे प्रोटिन ज्यादा लें :-

                                 प्रोटीन युक्त पदार्थ ले जिससे शरीर में मांस पेशी बढ़े
    इसके साथ कार्ब्स भी ले इन दोनों का मेल वजन
    बढ़ाने में मददगार होता हैं | इसके लिए अंडा, चिकन,
    मछली आदि ले सकते हैं अगर आप शाखाहारी हैं तो
    दाल, मूंगफली, पनीर, स्प्राउट्स आदि ले |
    भोजन में नियमितता: नाश्ता अवश्य करें | हर दो घंटे
    में कुछ न कुछ खाएं | भोजन चबाकर खाये! फल भी ज्यादा खायें !

    4)केलोरी मापन : -
                     भोजन के एक साथ भर कर ना खाये
    पर थोड़ी थोड़ी देर में खाये | केलोरी का ध्यान रखें
    अपने रोज के खाने से 400 केलोरी ज्यादा ले!

    5) दूध को अवश्य पियें:-
                              दूध को नाश्ते एवम रात्रि में
    सोते समय ले | दूध के साथ दो केले खाने से भी वजन
    बढ़ता हैं |केले को नियमित रूप से खाये |
    यह शरीर को निरोग रखना भी आवश्यक हैं
    इसलिए तेलीय पदार्थ से वजन बढ़ाने की कोशिश ना करें |
    साथ ही व्यायाम केवल वजन कम करने नहीं बढ़ाने के लिए भी
    उतना ही आवश्यक हैं |

                 अधिक जानकारी के लिये हमारी पिछली पोस्ट पढे !
             

    Not-
               किसी भी ओषधि के सेवन से पूर्व किसी वैद या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। सभी मनुष्य की शारीरिक प्रकृति अलग अलग होती है। और औषधि मनुष्य की प्रकृति के अनुसार दी जाती है यह वेबसाइट किसी को भी बिना सही जानकारी के औषधि सेवन की सलाह नही देती अतः बिना किसी वैद की सलाह के किसी भी दावाई का सेवन ना करें।



              महिलाओ के गुप्त रोगो की जानकारी और आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खो की जानकारी के लिये इस लिंक पर क्लिक करें -

    Aayurvaidice.blogspot.com

    onnihealhcare.blogspot.com

    No comments